पीलीभीत, नवम्बर 20 -- पीलीभीत। जिले में विशेष प्रभाव पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्धता के साथ तैयार कराया जा रहा है। इसमें किसी को घबराने या गफलत में आने की जरूरत नहीं है। सभी को सहजा से मौका मिलेगा। अब तक 1467988 मतदाताओं में 1467703 गणना प्रपत्र वितरित कर 97528 प्रपत्र वापस मिल चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। अभी हमारा जनपद प्रदेश में दसवें स्थान पर है। हालांकि हर पल आंकड़ें अपडेट किए जा रहे हैं। गांधी सभागार में मीडिया से बात करते हुए बताया कि गणना प्रपत्रों को 1522 बीएलओ के जरिए 172 सुपरवाइजरों की निगरानी में वितरित किया जा रहा है। पर्यवेक्षण के लिए संबंधित विस निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.