चंदौली, दिसम्बर 5 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने भ्रमण कर एसएआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर चल रहे सर्वे, जनसांख्यिकीय सूचनाओं के संग्रह, दस्तावेज़ सत्यापन तथा अपलोडिंग प्रक्रिया की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि एसएआर कार्य डबल इंजन सरकार के सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी तय समयसीमा में घर-घर जाकर एसएआर फार्म भरें। परिवार विवरण, पात्रता की जांच और आवश्यक दस्तावेजों का फ़ील्ड स्तर पर सटीक सत्यापन अनिवार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.