पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। जिले में दो दिवसीय सारस गणना शुरू करा दी गई है। पहले ही दिन वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत 23 सारस पाए गए। इनके बारे में रेंज वार रिपोर्ट संकलित कर ली गई है। गणना का समापन मंगलवार को करने के बाद रिपोर्ट शासन स्तर पर अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव के निर्देश पर जिले में सारस गणना कराने के आदेश पिछले दिनों निर्गत किए गए थे। इसके अंतर्गत 15 दिसंबर सोमवार को गणना शुरू करा दी गई। अलग अलग टीमों का गठन कर वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों को पूरनपुर, बीसलपुर और पीलीभीत रेंज में भेजा गया। पहले ही दिन राज्य पक्षी सारस के रूप में ग्राम घेरा रिछौला में, कल्यानपुर नौगवां, सियाबाडी पट्टी, गिधौर बीसलपुर रेंज अंतर्गत परसिया में दो दो सारस दिखाई दिए। लभुआ में तीन महादेवा में दो और पूरनपुर रें...