कानपुर, जनवरी 24 -- गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का शनिवार को पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल हुआ। इसमें महिला पुलिस के अलावा रंगरूटों व एनसीसी के कैडिटों ने कदम से कदम मिलाकर भव्य परेड का प्रदर्शन किया। एसपी ने अफसरों के साथ फाइनल रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद परेड की सलामी ली। 26जनवरी को पुलिस लाइन में प्रदेश के विज्ञान व प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री गणतंत्र परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परंपरागत परेड की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। इस बार गणतंत्र परेड में महिला सशक्तीकरण की झांकी दिखेगी। शनिवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस गणतंत्र परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ। इसमें महिला पुलिस कर्मियों की टोली ने कदम स ेकदम मिलाकर बेहतर परेड का पर्दशन करने के साथ यह साबित करने की ...