गुमला, जनवरी 16 -- गुमला, संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामयी,सुव्यवस्थित व जनभागीदारी के साथ आयोजन सुनिश्चित करना था। बैठक में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की समय-सारिणी,कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, सम्मान समारोह, मंच व्यवस्था,आमंत्रण व प्रोटोकॉल,सुरक्षा व यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए। डीसी दीक्षित ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां ...