पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भूतपूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी पिथौरागढ़ कमला आर्या रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने मौजूद लोगों को के समक्ष अपने-अपने विचार रखे। यहां गवर्निंग बोर्ड सदस्य गीता बिष्ट, बोर्ड सदस्य निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी, रुबी कुरैशी, पुष्पा राज, विनोद राज, मीनाक्षी जोशी, भारती जोशी, मीना, लक्ष्मी नाथ, आरती, चन्द्रा धामी पर्सन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...