उरई, जनवरी 21 -- उरई। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर में जगह, जगह स्थापित महापुरुषों के स्थलों की सूची तैयार कर साफ सफाई के साथ धुलाई और सजावट का खाका खींचा गया है। सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि 23 जनवरी से युद्धस्तर के साथ अभियान की शुरूआत हो जाएगी। सफाई के बाद इन सभी जगहों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। सफाई के लिए एक सैकड़ा कर्मचारियों को उतारा जाएगा। मेन बाजारों के साथ चाक चौराहों पर विशेष फोकस रहेगा। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के केवल चार दिन शेष रह गए है। इस मौके पर सरकारी से लेकर अर्द्धसरकारी और स्कूलों में जगह, जगह कार्यक्रम होंगे। ऐसे में शहर को चमाचम रखने की कवायद में सफाई विभाग जुट गया है। उरई नपा के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शहर में मेन बाजार से लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.