गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने गुरुवार को ट्रैफिक टॉवर परिसर में सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और ड्यूटी के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। केएमपी की ओर मोड़े जाएंगे भारी वाहन गणतंत्र दिवस समारोह और उसकी रिहर्सल के मद्देनजर, सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश दिया है कि अन्य जिलों से आने वाले सभी भारी वाहनों को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इससे न केवल दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर के भीतर भी यातायात का ...