रांची, जनवरी 7 -- रांची। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह के लिए झारखंड की झांकी हेतु कलाकारों की एक टीम का चयन किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवा कलाकारों एवं संगीतकारों की यह टीम सुषमा नाग के नेतृत्व में 'कलशा नृत्य' का प्रदर्शन करेगी। इस नृत्य के माध्यम से उरांव जनजातीय सभ्यता और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने इसे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.