गुमला, जनवरी 5 -- भरनो, प्रतिनिधि। नई दिल्ली स्थित लाल किला के समक्ष आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष झारखंड की बहुचर्चित लोक नृत्य शैली कड़सा की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। झारखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सह शिक्षिका सुषमा नाग के नेतृत्व में 30 कलाकारों का दल सात जनवरी को गुमला जिले के भरनो से दिल्ली के लिए रवाना होगा।इस दल में भरनो, सिसई, बसिया, चैनपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के महिला एवं पुरुष कलाकार शामिल हैं। कड़शा नृत्य की झांकी को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुषमा नाग इससे पहले भी अपनी कला के माध्यम से कई बार गुमला जिला और झारखंड को गौरवान्वित कर चुकी हैं,लेकिन इस बार उनकी उपलब्धि को विशेष माना जा रहा है। भारत सरकार के कला व संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.