सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सहरसा जिले की दो महिला मुखिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत नहरवार पंचायत की मुखिया नूतन भारती तथा विरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आनंद का चयन इस सम्मानजनक अवसर के लिए किया गया है। यह चयन न केवल दोनों जनप्रतिनिधियों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे सहरसा जिले के लिए भी सम्मान की बात मानी जा रही है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दोनों मुखिया अपने - अपने पति के साथ दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। नूतन भारती के साथ उनके पति नंदन कुमार तथा अर्चना आनंद के साथ उनके पति श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.