गिरडीह, जनवरी 28 -- रेम्बा। 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जमुआ प्रखंड के रेम्बा तथा आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर जहां क्षेत्र के विद्यालयों, सामाजिक संगठन के कार्यालयों में शान से तिरंगा लहराया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जानकारी के मुताबिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेम्बा कन्या में सचिव रामदेव महतो ने, बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में अभयानंद द्विवेदी ने, मध्य विद्यालय में महेश कुमार ने, नमन इंटरनेशनल स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक दिनेश प्रसाद वर्मा ने, डीपीएस में जितेंद्र मोहंती ने, साईं वेव इंटरनेशनल स्कूल में कुमार गौरव ने,श्री दुर्गा जी प्राथमिक सह सस्कृत मध्य विद्यालय में पूर्व सरपंच प्रहलाद राम ने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धीरोसिंगा में अजय कुमार ने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय साली बदलीहा में राम शंकर महतो ने...