कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को कोडरमा के बागीटाड़ स्टेडियम मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की देखरेख में हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों का रियल-टाइम अभ्यास कराया गया, ताकि आयोजन के दिन किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि से बचा जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च-पास्ट की सलामी ली तथा परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों को संबोधित कर अनुशासन, समन्वय एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ...