कौशाम्बी, जनवरी 29 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में गुरुवार को बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह गौतम ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिभा तो हर बच्चे के अंदर होती है पर दिखाने के लिए विद्यालय में होने वाले ऐसे आयोजन एक मंच का काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार देने के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी प्रेरित किया। बच्चों को स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान रानी, अर्पिता, शिवानी, विभांशु, तेजस, अवनी, रितिका, अंशिका, वर्तिका, आयुषी, अन्वी, प्रेमप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.