सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत जिले भर में 76 वें गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। इस मौके पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में मुख्य समारोह शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में हुआ। जिले की प्रभारी मंत्री सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग रेणु देवी ने राष्ट्रीय झंडा को फहरा तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने डीएवी हाई स्कूल के बैंड धुन पर राष्ट्रीय गीत गाया। इस मौके पर जिलावासियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रेणु देवी ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि संविधान निर्माताओं में अग्रणी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सीवान जिला के जीरादेई निवासी थे। संविधान सभा के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने भारतीय जनमानस की तरफ से भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया। मंत्री ने कहा कि विकसि...