पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। गत वर्षों की भांति प्रातः 8.30 पर ध्वजारोहण समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान एवं राष्ट्रीय संकल्प का पाठ किया जायेगा। सभी कार्यालयों में विचार गोष्ठी काव्य पाठ तथा राष्ट्रीय एकता, शान्ति एवं सद्भावना से युक्त विचार सभाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे धवजारोहण के बाद जनपद के शहीदों के परिजनों को डीएम सम्मानित करेंगे। तहसीलों में भी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे लोकतंत्र/गणतंत्र की मूल अवधारणाओं एवं राष्ट्रीय एकता, धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द पर प्रकाश डालने के लिए विचार गोष्ठी, निबन्ध लेखन एवं वाद-विवाद, कला पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा...