मधुबनी, जनवरी 8 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय कक्ष में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुमार गौरव ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुमंडल स्तर पर सभी निजी व सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अनुमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ललित कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित होगा। एसडीएम ने बताया कि समारोह के दौरान फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन प्रस्तावित है। साथ ही सभी विभागों को पूर...