लातेहार, जनवरी 21 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार, गारू में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की, जबकि अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शांति समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियां पंडाल एवं मूर्ति स्थापना के लिए संबंधित थाना से पूर्व में लाइसेंस प्राप्त करेंगी। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा औ...