लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- ईसानगर,संवाददाता। ईसानगर के रुद्रपुर गांव से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल निकला छात्र लापता हो गया है। देर शाम तक छात्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ईसानागर के रुद्रपुर गांव के रहने वाले ब्रजमोहन का 20 वर्षीय बेटा शिवम कस्बे के एक निजी स्कूल में इंटर का छात्र है। 26 जनवरी के मौके पर स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक शिवम घर नहीं पहुंचा। परिजनों मे निजी स्रोतों और साथी छात्रों से शिवम के विषय मे जानकारी की। स्कूल प्रबंधन से पता किया तो पता चला शिवम स्कूल नहीं पहुंचा। परेशान परिजन देर शाम ईसानगर थाने पर पहुंचे। एसओ निर्मल तिवारी से मिलकर पूरी बात बताई और एक लिखित तहरीर दी। अब पुलिस और परिजन शिवम की तलाश में जुट गए हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.