चतरा, जनवरी 20 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। चतरा जिले के लिए यह खबर गर्व और सम्मान से भरी हुई है। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी को नई दिल्ली कर्तव्य पथ में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में भाग लेने हेतु राजकीय अतिथि के रूप में नामित किया गया है। वे इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे बुधवार को अपने पति रंजन साहू के साथ दिल्ली के लिए रवाना होगी। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सूचना दी गई थी। मुखिया सुप्रिया कुमारी 26 जनवरी 2026 को देश की राजधानी स्थित कर्तव्य पथ (पूर्व राजपथ) पर आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेंगी। वे राज्य से चयनित गिने-चुने उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं, जिन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर वे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.