हमीरपुर, जनवरी 31 -- राठ, संवाददाता। चार दिन पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए राठ आ रहे प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर की झांसी में इलाज दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। मझगवां थानाक्षेत्र के झिन्नावीरा गांव निवासी रामविदेही ने बताया कि 75 वर्षीय पिता जयकरन मिश्रा गांव में ही क्लिनिक खुले थे और वह अपनी 20 बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेती-बाड़ी कर घर का गुजर बसर करते थे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे झंडारोहण में शामिल होने के लिए बाइक से राठ जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले गए जहां से झांसी रेफर किया गया। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी उर्मिला, पुत्र रामविदेही, हरचरण, रविंद्र और उदित नारायण को ...