सासाराम, जनवरी 5 -- सासाराम। बिहार पेंशनर समाज की बैठक में गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता काशीनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान दिसंबर 2025 के आय-व्यय प्रस्तूत किया गया। उप सभापति रामजी दूबे ने बताया कि इस दौरान बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर हामिद अली, हरिशंकर तिवारी, विरेंद्र कुमार राय, नागेंद्र पांडेय, अमरेंद्र नारायण सिंह, कन्हैया प्रसाद, राम अशीष, नागेंद्र प्रसाद सिंह, जगदयाल राय आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...