बेगुसराय, जनवरी 20 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर आरबीएस कॉलेज तेयाय के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ गाजी सलाउद्दीन एवं खेल विभाग के प्रो. शंभू कुमार चौधरी व राजकुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक व खेलकूद का कार्यक्रम किए जाते हैं। इस बार मैराथन दौड़ रखा गया है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने के लिए कॉलेज के छात्र अपना नामांकन पत्र व पहचान पत्र के साथ 24 जनवरी तक कॉलेज के खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं। मैराथन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रामानुज चौधरी ने बताया कि जिले का पहला कॉलेज है जहां इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया...