सासाराम, जनवरी 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर न्यू स्टेडियम फजलगंज में मुख्य समारोह के दौरान भूमीहिनों के बीच पर्चा वितरण किया जाएगा। डीएम उदिता सिंह ने सभी अंचलाधिकारियों से भूमीहिनों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जारी की हैं। कहा मुख्य समारोह के दौरान एक हजार पर्चा वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावे सभी अनुमंडल मुख्यालयों में भी भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण किया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से एक हजार 900 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...