फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में समाजसेविका प्रियंका गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। सम्मान मिलने पर प्रियंका गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों को और बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनके प्रेरणा स्रोत हैं। प्रियंका गुप्ता पिछले 15 वर्षों से फरीदाबाद में महिला और बाल कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वे उज्जवल ज्योति महिला संस्था की संस्थ...