देहरादून, जनवरी 15 -- गणतंत्र दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा। 25 एवं 26 जनवरी को सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं शासकीय भवनों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। सूचना विभाग, वन विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन, शिक्षा, उर्जा, उरेडा, बालविकास, कृषि, स्वास्थ्य, संस्कृति आदि विभागों की झांकी आयोजित होगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.