रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामगढ़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनकी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर विधायक सहित उपस्थित अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ममता देवी ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक ममता देवी ने कहा, कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शि...