रांची, जनवरी 27 -- रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके में रविवार को काफी हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती आनंदमयी सिंह ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और सभी को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां का संविधान सतत गतिशील, जीवंत और समावेशी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शान तिरंगा, अभिमान तिरंगा शीर्षक गीत और राष्ट्रभक्ति पर आधारित पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुत दी। उप प्राचार्या प्रेमलता कुमारी, एक्टिविटी कॉर्डिनेटर मोनिका कुमारी ,अभय नाथ मिश्र और सोना प्रसाद आदि मौजूद रहें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.