गाजीपुर, जनवरी 27 -- गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पीजी कालेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को प्रारम्भ हुई। परीक्षा के पहले ही दिन कुल 33 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। महाविद्यालय 23 बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र है। पहले दिन 2226 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2137 उपस्थित और 89 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की गई। मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही थी। नकल करते पकड़े गए छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। आंतरिक उड़का दल में प्रोफेसर डॉ. रविशंकर सिंह, प्रोफेसर ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.