मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी। गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती में दृष्टि दोष लोगों के बीच चश्मा का वितरण होगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने महादलित बस्ती में दृष्टि दोष बच्चे से लेकर वरिष्ठ नागरिक का नेत्र का जांच करवाने का निर्देश जारी किया है। नेत्र जांच करने वाले दृष्टि दोष का चश्मा का पावर ,उस व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर सरकार के पोर्टल पर डालने को कहा गया है। यह काम एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया है। बताते हैं कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीएस को नेत्र दोष का सूची तुरंत भेजने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सदर अस्पताल हॉस्पिटल डीएस सहित सभी चिकित्सा प्रभारी को सरकार का निर्देश भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...