मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। सड़क हादसों में गंभीर रूप से जख्मी की जान बचाने वाले पांच लोगों को गणतंत्र दिवस पर गुड सेमेरिटन का पुरस्कार दिया गया। इनमें राजेपुर गांव के प्रकाश कुमार, रतनपुरा गांव के सरोज कुमार, जियन खुर्द गांव के विकास कुमार, बथनाराम गांव के सुधीर कुमार और पकोही गांव के मो. जिसान शामिल हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निकली झांकी में पहला स्थान शिक्षा विभाग, दूसरा डीआरडीए और तीसरा पुलिस विभाग को मिला। गणतंत्र दिवस समारोह में गृह रक्षा वाहिनी का भी पहला स्थान मिला। इसके अलावा मद्य निषेध को दूसरा और एनसीसी महिला को तीसरा स्थान मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.