नई दिल्ली, जनवरी 21 -- गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए इस बार दिल्ली पुलिस पहली बार AI वाले स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल करेगी। इन चश्मों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी लगी होगी, जिससे भीड़ में भी संदिग्धों की तुरंत पहचान की जा सकेगी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये स्मार्ट ग्लास रीयल-टाइम में पुलिस के क्रिमिनल डाटाबेस से जुड़े होंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति सामने आएगा, उसका चेहरा स्कैन होकर डेटाबेस से मैच हो जाएगा। अगर व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है तो स्क्रीन पर हरा बॉक्स, और रिकॉर्ड होने पर लाल बॉक्स दिखाई देगा। इसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि ये चश्मे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन से जुड़े होंगे, जिनमें पूरा आपराधिक डाटाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.