औरंगाबाद, जनवरी 15 -- गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन ने की। बैठक में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण, प्रभात फेरी, परेड, झांकी प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। एसडीओ अमित राजन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। परेड ग्राउंड में बिहार पुलिस के जवानों के साथ भारत स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए समय रहते पूर्वाभ्यास कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया...