आरा, जनवरी 2 -- पीरो, संवाद सूत्र। गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को ले एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मैराथन बैठक की। शुक्रवार को अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन में बैठक के दौरान आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन, सीबीएससी सेंट्रल स्कूल, जेएम इंटरनेशनल स्कूल, जेएनएस इंटरनेशनल स्कूल, आरकेड इंटरनेशनल स्कूल, जेडीएस काॅलेज, बीडीएम पब्लिक स्कूल, डीएवी प्राईमरी स्कूल और ज्ञान गंगा कोचिंग देव के संचालक शामिल हुये। सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी और परेड की सलामी को लेकर स्कूलों को टास्क सौंपा गया। बैठक में बीडीओ अशोक कुमार, सीओ लखेन्द्र कुमार, डीसीएलआर वरुणंजय कुमार, नगर परिषद् की ईओ मेघा कुमारी को भी अलग - अलग जिम्मेवारियां दी गयी और सरकारी के साथ - साथ गैर सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन का समय तय किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.