रांची, जनवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के मंत्रीगण 26 जनवरी को विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे। सभी मंत्रियों को विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन करने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री राधाकृष्ण किशोर को पलामू जिला मुख्यालय में, दीपक बिरुवा पश्चिमी सिंहभूम, चमरा लिंडा गुमला, संजय प्रसाद यादव पाकुड़, इरफान अंसारी जामताड़ा, हफीजुल हसन देवघर, दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा, योगेंद्र प्रसाद बोकारो, सुदिव्य कुमार गिरिडीह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेंगी। मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग के संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा ने संबंधित उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...