वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रविवार को जिलेभर के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी चौकसी है। पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ गश्त की। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लगेज, बैग आदि की चेकिंग की गई। यात्रियों से पूछताछ की गई। सिटी स्टेशन, काशी स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं रोडवेज स्टैंड पर बसों में यात्रियों का सामान चेक कर पूछताछ की गई। घाट से मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश दिया गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या फिर बिना आईडी के रुकना चाहे, इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि गण...