खगडि़या, जनवरी 28 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर के शहर के जेएनकेटी स्टेडियम मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य समारोह स्थल पर जिले के प्रभारी मंत्री सह समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने झंडोत्तोलन किया। झंडोतोलन से पूर्व उन्होंने बिहार पुलिस के जवानों, महिला पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेटों के परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सात निश्चय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सात निश्चय तीन के तहत विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रम को लागू करने एवं इसके क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना का गठन किया है। वहीं उन्होंने जिले की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के 79 हजार 780 लक्ष्य के विरुद...