बोकारो, जनवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों को बीएसएल प्रबंधन ने आकर्षक लाइट सज्जा से सजाया है। वहीं विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाए गए सभी महापुरुषों की प्रतिमा को भी सजाया गया है। प्रतिमाओं को रंग-रोगन कर नया रूप प्रदान किया गया है। प्रतिमा स्थल के चारों तरफ आकर्षक रंगीन लाईटों से सजाई गयी है। जिससे चौक-चौराहे की खुबसूरती और बढ़ गयी है। नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा, सेक्टर 4 गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की सजावट की गयी है। पत्थरकट्टा चौक पर स्थापित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सेक्टर 4 स्थित चौक पर संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमा को खुबसूरत ढ़ग से सजाया गया है। सेक्टर 6 स्थित टीवी टावर चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.