बहराइच, जनवरी 15 -- विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत गांगूदेवर के प्रधान विकास सिंह गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट एवं विकास कार्यों के लिए दिया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि उनके गांव में इंटरलाकिंग, स्ट्रीट लाइट, आयुर्वेदिक अस्पताल, स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गई है। अमृत सरोवर बनाया गया है। उनका गांव एक ग्राम पंचायत नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का उदाहरण बन चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...