किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज।संवाददाता जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम खगड़ा स्टेडियम में होगा।डीएम विशाल राज प्रात: 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।इसे लेकर स्टेडियम परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। स्कूलों ,संस्थानों व विभिन्न विभागों के द्वारा झलकियां भी निकाली जाएगी। बीएसएफ,डिएबी, बीएमपी, एसएसबी, एनसीसी व स्काउट गाइड के द्वारा परेड का भी आयोजन किया जाएगा।डीएम परेड का निरीक्षण के पश्चात झाकियों का भी अवलोकन करेंगे।साथ ही समाहरणालय परिसर, एसपी कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, सदर थाना आदि को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सरकारी तथा निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह है। सरकारी व निजी संस्थानों में होगा झंडोतोलन समाहरणालय में डीएम ...