बागपत, जनवरी 19 -- बागपत। जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। कलक्ट्रेट गेट नंबर दो से दौड़ शुरू होगी। बालक वर्ग की पांच और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। किसी भी स्कूल और संस्था के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। प्रवेश नि:शुल्क होगा। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...