अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, संवाददाता। बिजली के निजीकरण व बीज विधेयक के विरोध में गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संगठन जन मार्च निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के शशिकांत ने बताया कि जन मार्च में किसान और खेतिहर मजदूर ट्रेक्टर, कार, मोटर साइकिल, साइकिल आदि वाहनों के साथ शामिल होंगें। जिला मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठन भाकियू, क्रांतिकारी किसान यूनियन एवं किसान सभा लाल व डिग्गी बिजली घर पर चल रहे धरनास्थल पर 11 बजे से एकजुट होंगें। लाल डिग्गी बिजली घर से घंटाघर चौराहे होते हुए जन मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक, वीबी जीरामजी एक्ट और चारों लेबर कोड जैसे तमाम कानूनों व नीतियों को र...