शामली, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद शामली से आरके इंटर कॉलेज तक एक भव्य एवं प्रेरणादायक मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। मार्चपास्ट में जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज एवं आरके इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स तथा प्रतिभाशाली छात्राओं के बैंड दल ने सहभागिता की। छात्राओं की अनुशासित कदमताल, एकरूपता और आत्मविश्वास से भरी परेड ने यह संदेश दिया कि देश का भविष्य एक जागरूक, सशक्त और कर्तव्यनिष्ठ पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम शामली अर्चना शर्मा एवं सीओ शामली अपेक्षा निंबाडिया ने छात्राओं की परेड का निरीक्षण कर उनके अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति भावना की सराहना की। इस अवसर पर डीआईओएच ऐश्वर्या जयसवाल, अमित मलिक, एसके आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...