रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से ओंकार मिशन अनाथालय में देशभक्ति, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियाँ साझा करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मनोरंजन के लिए एक विशेष एनिमेटेड फिल्म के प्रदर्शन से हुई। फिल्म ने बच्चों का भरपूर ध्यान खींचा और पूरे हॉल में हंसी-खुशी का माहौल बना दिया। बच्चे पूरे मनोयोग से फिल्म का आनंद लेते नजर आए। इसके बाद इनर व्हील क्लब की ओर से बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। गोलगप्पे, समोसे, बालूशाही और क्रीम रोल जैसे स्वादिष्ट पकवान पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई और उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.