रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के विद्यार्थियों का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग करने के पश्चात विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का पल रहा, जब 78 यूके बटालियन एनसीसी, हल्द्वानी सब यूनिट के कैडेट अदिति थ्वाल, कैडेट हर्ष पालीवाल एवं कैडेट मनीषा उपाध्याय गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) सफलतापूर्वक पूर्ण कर विद्यालय लौटे। विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति, पूर्व सैनिकों और शिक्षकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की बैंड टीम के साथ सभी कैडेट्स ने अपने सहपाठियों का अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.