गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- - एमएम कॉलेज के चार कैडेट्स कर्तव्य पथ पर परेड में होंगे शामिल गाजियाबाद, संवाददाता। एमएम कॉलेज की एनसीसी यूनिट के चार कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ है। पंचशील नोएडा में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कैडेट रिद्धि सिंह, दीपांशु, पूजा सिंह और तनिष शर्मा ने सफलता प्राप्त की। गणतंत्र दिवस परेड 2026 में ये सभी भाग लेंगे। यह चयन सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में चयनित कैडेट्स प्रदर्शन करेंगे। परेड के बाद कैडेट्स को लखनऊ और दिल्ली दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी और कहा कि एक ही कॉलेज के चार कैडेट्स का चयन होना गौरव की बात है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही कॉलेज से चार कैडेट्स चयनित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.