बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें समानता का अधिकार दिलाने के लिए भारत सरकार प्रयासरत है। इसी के तहत आगामी गणतंत्र दिवस पर देश के 100 ट्रांसजेंडरों को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इनमें बस्ती के पांच ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। इनकी सूची सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा फाइनल कर दी गई है। किन्नरों पर काम करने वाली बस्ती की संस्था इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी से ट्रांसजेंडरों की सूची मांगी थी। संस्था की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर बस्ती के पांच ट्रांसजेंडर चयनित किए गए हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से चयनित लोगों को औपचारिक रूप से सूचित भी कर दिया है। चयनित 100 ट्र...