चम्पावत, जनवरी 21 -- लोहाघाट। पूर्व सैनिक संगठन ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष कै. देव ने पूर्व सैनिकों,अर्ध सैनिक बल, आसाम राइफल्स के पूर्व सैनिक और वीर नारियों से गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 9.30 बजे सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में अपने अलंकारों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...