नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अदालती कामों के लिए कोर्ट का रुख करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नई दिल्ली बार एसोसिएशन ने बुधवार को सूचित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के हिस्से के रूप में पटियाला हाउस कोर्ट कुछ दिनों के लिए कुछ घंटों तक बंद रहेगा। आगामी 22 जनवरी, 23 जनवरी, 25 जनवरी और 26 जनवरी को कोर्ट बंद रहेगा। नई दिल्ली बार एसोसिएशन ने जारी नोटिस के माध्यम से कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस 2026 की व्यवस्थाओं के संबंध में, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि पटियाला हाउस कोर्ट परिसर स्थित नई दिल्ली (जिला) अदालत 22 जनवरी दोपहर 2:00 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी। नोटिस में यह भी बताया गया कि अदालत 25 जनवरी दोपहर 2:00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी। दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.