गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें। हर्षोंल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। यह प्रण करें कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए कोरकसर नहीं छोड़ें। जिसमें सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। पीजी कॉलेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झण्डा अभिवादन और राष्ट्रगान होगा। संविधान में उल्लिखत सं...